कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर गांव का चार दिवसीय दशहरा मेला 14 नवंबर से शुरू होगा। मेले में आने वाली दुकानों, झूलों, मीना बाजार व सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर साफ-सफाई तेज हो गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबा बलराम सिंह ने बताया कि ग्रामसभा का ऐतिहासिक मेला 14 नवंबर से शुरू होगा। मेले में दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए साफ-सफाई व लाइट लगवाने का काम शुरू करा दिया गया है। मेले में आने वाली दुकानों को उनके निर्धारित स्थलों पर लगवाया जा रहा है। साफ-सफाई व लाइटिंग का काम 13 नवंबर तक हर हाल में पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने मेले में आने वाले दुकानदारों से आवाहन किया है कि ग्राम सभा द्वारा कोई वसूली दुकानदारों से नहीं कराई जा रही है। ऐसे में यदि कोई भी दुकानदारों से किसी भी प्रकार की वसूली करता है तो दु...