कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: पश्चमशरीरा के दीपक नगर (भोलानाथ का पुरवा) निवासी विद्या सागर पांडेय ने बताया कि चार जुलाई को वह खरीदारी करने पश्चमशरीरा बाजार गए थे। वहां से चोरों ने उनका मोबाइल फोन पार कर दिया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...