कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा का ऐतिहासिक दशहरा मेला इस बार भी आस्था, परंपरा और आपसी सौहार्द का गवाह बना। तीन दिवसीय मेले में कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दिन ढलते ही मेले की रौनक बढ़ने लगी और देर रात तक पूरा कस्बा मेले की चहल-पहल से गुलजार रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक झांकियां, झूले और मीना बाजार लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। मेले में आए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का लुत्फ उठाया तो महिलाओं ने मीना बाजार में घरेलू सामान, सौंदर्य प्रसाधन और जरूरत की अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला कलाकारों पर पुष्पवर्षा कर दी भावभीनी वि...