कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के व्यास नगर कॉलोनी पीपल गांव में चोरों ने बंद मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने मकान की ऊपरी मंजिल में कमरे का ताला तोड़कर घटना अंजाम दी है। चोर दो अलमारियों के लॉकर को भी खंगाल ले गए हैं। पीड़ित ने शनिवार को मामले की तहरीर दी है। व्यास नगर कॉलोनी निवासी निशांत सिंह पुत्र अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने मामा टीकम सिंह और उनके परिवार के साथ मकान में रहता है। 15 अक्तूबर को उसके मामा परिवार सहित कनैली क्षेत्र स्थित अपने गांव बरगदी चले गए थे। शुक्रवार रात निशांत मेला देखने के लिए घर से निकला था। सुबह जब वह वापस लौटा तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दो आलमारियां और उनके लॉकर के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा...