Kausambi News: मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी
कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी नीरज कुमार ने बताया कि छह नवंबर को वह अपने भाई सुनील कुमार की बाइक लेकर मेला देखने करारी गया था। वहां एक निजी गेस्ट हाउस के सामने बाइक खड़ी कर दी। मेला देखकर लौटा तो देखा कि बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.