कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- Kausambi News: मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा के अंतर्गत सोमवार को सरसवां बीआरसी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता अजय पांडेय और प्रमोद भार्गव मौजूद रहे। आयोजन बीईओ राजीव प्रताप सिंह की ओर से कराया गया। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट चित्रों में से 11 चित्रों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों में पायल देवी, सायना बानो, हर्ष, मनोरमा, कंपोजिट विद्यालय नगरेहा कला की रिया मिश्रा, वैष्णवी, शरद चौरसिया, कंपोजिट विद्यालय पुनवार की काव्या सिंह, कंपोजिट विद्यालय रानीपुर की शालिनी सिंह, कंपोजिट विद्यालय अंधावा की सपना देवी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरसवां की छात्रा शामिल रही...