Kausambi News: मेड़ बांधने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 10 जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव में रविवार को मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में 10 लोगों को चोटें आई हैं। हलका दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक भंटूराम वर्मा ने बताया कि रविवार को झगड़े की सूचना पर वह मितवापुर पहुंचे। वहां देखा कि खेत की मेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान एक पक्ष से फुल्की देवी, उसके पति फूल सिंह, बेटे विमल सिंह, कमल सिंह व कुंवर सिंह को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से कंधई पुत्र नोखेलाल, महेंद्र पुत्र संगम, उसके पुत्र संतलाल, पत्नी मीना देवी और रिश्तेदार मंझनपुर के सोनारन का पुरवा निवासी नितिन जख्मी हुए। पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बीच-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.