कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: पश्चिमरीरा थाना क्षेत्र के लोधौरा उर्फ कायमपुर निवासी ह्दय नारायण ने बताया कि गांव में उसका खेत हैं। इसमें गांव के ही बाबूलाल के दामाद कुम्मन व बेटी सुनीता ने मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक, वह कई बार लेखपाल से पैमाइश कराकर मेड़बंदी करा चुका है। आरोपी दंपती बार-बार कब्जा कर लेते हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Badaun News: खेत की मेड़ तोड़ने, हत्या की धमकी में चार पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...