Kausambi News: मेड़ काटने के विरोध पर सगे भाइयों को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव की निर्मला देवी पत्नी शारदा प्रसाद ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह वह घर पर आराम कर रही थी। बेटे अरविंद व अजय पानी देखने खेत गए थे। वहां पहुंचने पर देखा कि गांव का ही अमर सिंह अपने भाई मुलायम व राजेश तथा पत्नी के साथ मिलकर खेत की मेड़ काट रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पुत्रों की पिटाई कर दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भूमि विवाद में युवक पर किया हमला, जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.