Kausambi News: मृत्यु भोज की परंपरा तोड़ की सामाजिक बदलाव की पहल
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: चायल तहसील के बैर आमद करारी गांव में समाजसेवी स्वर्गीय प्रभु दयाल सिंह के निधन के बाद उनके परिजनों ने मृत्यु भोज जैसी कुरीति का बहिष्कार कर समाज के सामने नई मिसाल पेश की। परिजनों ने पारंपरिक मृत्यु भोज के बजाय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ दिलाई। गुरुवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मृतक के भतीजे छत्रपाल सिंह की पहल पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं साथी मिशन के संस्थापक विनय सिंह पटेल और प्रीतम पटेल ने उपस्थित लोगों को मृत्यु भोज, पाखंड, अंधविश्वास और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। विनय सिंह पटेल ने कहा कि मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त किए बिना समाज में वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.