कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: मूरतगंज के दधिकांदों मेले में शनिवार रात रोशनी चौकियों का भव्य आयोजन किया गया। रात 11 बजे के बाद शुरू हुई रोशनी चौकियों को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। सुबह करीब पांच बजे तक चौकियों और डीजे कंपटीशन का सिलसिला चलता रहा। मूरतगंज के कसिया रोड, भरवारी रोड, जीटी रोड, बस स्टॉप, मुजाहिदपुर, चंदवारी चौराहा समेत विभिन्न स्थानों से एक दर्जन से अधिक रोशनी चौकियां निकाली गईं। आकर्षक विद्युत सजावट से सजी चौकियों में राधा-कृष्ण, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भगवान शंकर और माता पार्वती समेत विभिन्न धार्मिक स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। चौकियों के साथ चल रहे डीजे पर युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। यह भी पढ़ें- Rampur News: पटवाई में धूमधाम से निकाली गई भव्य श्री कृष्ण रथ यात्रा अलग-अलग चौ...