कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: आदर्श नगर पंचायत अजुहा में सोमवार को मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला का विधिवत शुभारंभ हुआ। चित्रकूट धाम से आए कलाकारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। रामलीला के शुभारंभ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा रहीं। अतिथियों ने विधि-विधान से मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस दौरान मेला अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर पंचायत अजुहा की रामलीला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी हुई है। हर वर्ष रामलीला और दशहरा मेले को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। इस बार भी मुकुट पूजन के साथ आयोजन शुरू होने स...