कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: चायल के मीरपुर गांव में गया प्रसाद साहू के चार बच्चों का शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा तो हाहाकार मच गया। घटना से नाराज लोग अचानक आपे से बाहर हो गए। सड़क को चौराहा पर रखकर जाम कर दिया। तीन घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। मंझनपुर एसडीएम ने उनकी शर्तों को मानते हुए किसी तरह शांत कराया तो शवों का क्रियाकर्म किया गया। चायल के मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू प्रयागराज में चाऊमीन के ठेले पर काम करते हैं। वह परिवार समेत चिल्लाशहबाजी गांव में पटाखा फैक्टरी के बगल में बनाकर रहते हैं। सोमवार को वह प्रयागराज के लिए चले गए थे। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोटः फैक्टरी मालिक की दुकानों के बाद मकान पर भी चला बुलडोजर, अब तक 13 की मौत बारिश होने की वजह से परिवार के सभी बच्चे घर पर थे। इनमें आदित्य, रिव, अमि...