कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने विद्यालयों, गांवों, कस्बों, दुर्गा पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, साइबर सुरक्षा व महिला अधिकारों की जानकारी दी। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत व निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के लाइव प्रसारण के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं को 112, 1090, 1098, 181 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ...