Kausambi News: मिट्टी की सेहत बचाएंगे तो खेतों में बढ़ेगी पैदावार
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी की ओर से शनिवार को विकास खंड चायल के मदुकी गांव में खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना टिकाऊ कृषि की आधारशिला है। किसानों को खेत की मिट्टी का परीक्षण कराने के बाद ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों के अनावश्यक और असंतुलित इस्तेमाल से बचने के साथ जैविक खाद, हरी खाद और प्राकृतिक खेती की विधियों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जैव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.