कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार देर रात एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मनौरी बाजार निवासी लल्ला उर्फ अजय (45) पुत्र लल्लू अपने भाई विजय के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी कई वर्ष पहले नाराज होकर मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी। इस बात को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद अजय घर के बाहर सोने चला गया था। देर रात वह किसी समय घर से निकल गया। गुरुवार सुबह जब वह बिस्तर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि ...