Kausambi News: मारपीट कर घर से विवाहिता को भगाया
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: करारी की एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगा दिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करारी के चक सहाबउद्दीनपुर की दिया कुमारी ने बताया कि दहेज के लिए उसको ससुराली लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पति जयचंद्र प्रजापति, ससुर हरिश्चंद्र, सास भगंती प्रजापति, जेठ श्रीचंद्र व जेठानी आए दिन उसको ताना मारते थे। दहेज में अतिरिक्त सामान लाने का दबाव बनाते थे। परिवार के लोग सक्षम नहीं थे। किसी तरह उसको रहने के लिए कहते थे। ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा था। एक दिन सभी लोगों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.