कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट थाने के छीता हर्रायपुर गांव में बुधवार दोपहर मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर देवरानी-जेठानी की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों महिलाओं को चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित महिलाओं ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।हर्रायपुर चौकी क्षेत्र के छीता हर्रायपुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी मोनू कुशवाहा ने बताया कि पड़ोसी अपने मकान का निर्माण करा रहा है। बुधवार को वह ट्रैक्टर पर बांस-बल्लियां लादकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से अनीता की दीवार गिर गई। अनीता ने पड़ोसी से दीवार बनवाने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पड़ोसी ने परिजनों ...