कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हुसैनमई गांव निवासी कमलेश कुमार पाल पुत्र रामपाल किसानी करता है। कमलेश के अनुसार शनिवार सुबह वह खेत में सिंचाई करने गया था। आरोप है कि सिंचाई के लिए बिछाए गए प्लास्टिक के पाइप को पड़ोसी किसान ने काटकर फेंक दिया था। इस पर उलाहना देने से नाराज पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर कमलेश की पिटाई शुरू कर दी। ससुर को पिटता देख बचाने पहुंची बहू लाजवंती पाल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...