कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: मामूली बात पर मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के मधवामई निवासी केला देवी पत्नी पप्पू सरोज ने बताया कि पांच अगस्त की शाम उसके बेटे रोहित से पड़ोसी बुधराज उसकी पत्नी के बारे में पूछने लगा कि वह मायके में क्यों रहती है। बेटे ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पुत्र कुलदीप के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे व उसकी पुत्री कोमल को भी पीटा। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...