कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव में मामूली बात पर पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कानेमई निवासी राजकुमार राजपूत ने बताया कि 23 अगस्त की रात उसका बेटा प्रदीप कुमार पड़ोस में रहने वाले बिंदा प्रसाद राजपूत के घर की तरफ गया था। बिंदा प्रसाद के बेटे लाल सिंह ने उसे गाली देते हुए कहा कि उसके घर की तरफ क्यों आया है। विरोध करने पर आरोपी लाल सिंह, उसके पिता बिंदा प्रसाद व माता ने पीड़ित के पुत्र प्रदीप कुमार की लाठी-डंडा और धारदार हथियार से पिटाई शुरू कर दी। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। परिवार वाले आननफानन गंभीर रूप से...