कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- खेत में पानी को लेकर विवाद और हमला Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में मामूली बात को लेकर कुनबे पर प्राणघातक हमला किया गया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कादीपुर निवासी रामसुमन पुत्र विसंभर ने बताया कि उसके खेत में धान कटा हुआ रखा था। गांव के बुधराम का खेत बगल में ही है। शनिवार की शाम बुधराम ने अपने खेत में पानी लगा रखा था। पानी पीड़ित के खेत में भी जा रहा था। इससे कटा हुआ धान भीगकर खराब हो रहा था। पानी बंद करने के लिए कहने पर आरोपी बुधराम ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने पुत्र छेद्दन व परिवार के श्रीराम के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में गंभीर चोट लगने...