कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: दिवंगत माफिया अतीक अहमद के दो गुर्गों के खिलाफ पिपरी थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम किया है। गुर्गों पर महिला ने जमीन कब्जा करने और अवैध असलहे लेकर दौड़ाने का आरोप लगाया है। डीएसपी ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है। चायल कस्बा निवासी मुन्नी देवी प्रजापति पत्नी ज्ञान चंद्र ने बताया कि उसकी कस्बे में ही जमीन है। इसमें बाकायदा कब्जा भी है। आरोप है कि प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा निवासी फैज अख्तर व सऊद अख्तर उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने मई महीने में जमीन में चरी बोई थी। आरोपियों ने पांच अगस्त 2026 को जेसीबी लगाकर खोदाई कराना शुरू कर दिया। अधिकारियों से शिकायत के बाद कुछ दिनों तक तो वह शांत रहे। इसके बाद 10 सितंबर को आरोपी फिर से नि...