कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव की सोना देवी देवी ने बताया कि पिता महंगू सरोज, मां राजकली व रिश्तेदार शैलेश निवासी गुलाम नूर का पूरा ने उसके हिस्से की जमीन धोखाधड़ी कर अपने नाम करवा ली। जानकारी होने पर इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...