Kausambi News: मां-बेटे सहित तीन पर जानलेवा हमले में मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: दंपती समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में संदीपनघाट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के असदउल्लागंज मजरा पट्टीपरवेजाबाद निवासी गनेशदीन पुत्र स्व. राम किशोर ने बताया कि उसने अपने खेत में अरहर बोई थी। बारिश के कारण खेत में पानी भर गया था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह नाली बनाकर खेत का पानी बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान गांव के रमेश मिस्त्री ने पानी निकालने का विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रमेश ने अपने परिवार के महेंद्र कुमार, बबलू और राजेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.