कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव की ममता देवी पत्नी नकुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ोसन ऊषा देवी ने उसके घर के पीछे गड्ढा खोदकर मुर्गा, नींबू और लौंग गाड़ रही थी। इसका विरोध करने पर उसने गाली देते हुए अपने पति ललई, परिवार की प्रमिना देवी व सोनू के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने उसके आठ साल के बेटे शिवम की भी पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...