कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: सरायअकिल थाने के जरैनी गांव में शुक्रवार रात मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए अधेड़ की अचानक मौत हो गई। गांव निवासी सोहन लाल (50) महाराष्ट्र के पुणे स्थित पिंपरी में मिलिट्री डेयरी फार्म में सरकारी नौकरी करते थे। उनके छोटे भाई पप्पू ने बताया कि 26 सितंबर को उनकी मां केला देवी की बीमारी से मौत हो गई थी। शुक्रवार को तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम था। रात में भोजन के दौरान सोहन लाल अचानक गिरकर तड़पने लगे। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी सांसें थम गईं। शनिवार को बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...