कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंझनपुर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार मधु जैन को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने कहा कि मंझनपुर कस्बे के गांधी नगर में एक परिवार आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। बरसात के मौसम में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता न होने से किसान समय पर फसलों में उर्वरक नहीं डाल पा रहे हैं। किसानों ने सभी नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में सरसवां ब्लॉक के बर...