कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: रामलीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में सोमवार देर रात भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने केवट संवाद, प्रयाग स्नान और चित्रकूट विश्राम की लीला प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मंचन के दौरान कलाकारों ने केवट प्रसंग में भक्ति और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश किया। दर्शकों को दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ गंगा नदी के तट पर पहुंचते हैं। वहां उनकी मुलाकात केवट से होती है। भगवान श्रीराम जब केवट से नाव द्वारा गंगा पार कराने का आग्रह करते हैं तो केवट उनसे पहले चरण पखारने की अनुमति मांगता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: श्रीराम के चरण पखार केवट ने उतारा गंगापार केवट की...