कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: सदर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क को नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह की पहल पर महिला पीड़िताओं की सुविधा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क कक्ष को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िताओं के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था की गई है। कक्ष में पंखे और पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया गया है। दीवारों पर आकर्षक वॉल पेपर लगाया गया है। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे हेल्प डेस्क का माहौल स्वच्छ और सुविधाजनक नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...