Kausambi News: महिला को फोन पर बात न करने पर दी धमकी
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर। सैनी कोतवाली के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव में त्रिलोकपुर गांव के सोनू पुत्र रामकिशुन पटेल का आना-जाना था। इसी दौरान उससे भी मुलाकात हो गई।दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। बाद में उसने फोन पर बातचीत करना बंद कर दिया। अभी हाल ही में सोनू उसको जबरन फोन लगाता है और गाली-गलौज देता है। उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.