कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के राम चरन का पूरा मजरा टेवां गांव की सावित्री देवी विश्वकर्मा ने बताया कि पट्टीदार राधेश्याम ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन वह अभद्रता करता है। 11 अक्तूबर की दोपहर भी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई कमलेश व मां रामरती के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे नीरज के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटे की जान बचाई। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...