कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: कड़ाधाम क्षेत्र के लेहदरी खतीब निवासी हिमांशू कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले उसने घर के पास हैंडपंप लगवाया है। इसी बात को लेकर पड़ोसी अक्सर गाली-गलौज करते हैं। 27 सितंबर को आरोपित गाली-गलौज कर रहे थे, तभी उसकी मां संगीता देवी ने विरोध किया। आरोप है कि इसे लेकर पड़ोसी आदित्य कुमार उर्फ बद्दन गौतम ने मां को लाठी से पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...