कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: महेवाघाट के बैरागीपुर गांव में मामूली बात पर महिला को परिवार की ही महिला ने धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। इससे उसको चोटें आई हैं। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बैरागीपुर गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र इंद्रसेन ने बताया की रविवार की सुबह उसकी पत्नी दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच उसके भाई छोटू की पत्नी शंकुतला देवी ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसको धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। इससे उसके सिर व शरीर में चोटें आईं। मुन्नालाल की तहरीर पर पुलिस ने शकुंतला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसन ने महिला को पीटा, काटा दांत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...