Kausambi News: महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों पर केस
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी बेटी को भगा ले जाने के आरोपी के परिजन आए दिन उसे परेशान करते हैं। 14 जून को धावा बोलकर उसके घर में तोड़फोड़ की गई थी। महिला ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी को गांव का ही युवक भगा ले गया था। पुलिस से साठगांठ करके आरोपी ने परिजनों ने उसको नाबालिग दिखा दिया और जमानत करवा दी। इस मामले में वह पैरवी लगातार कर रही है। इससे नाराज आरोपी के परिजन उसको आए दिन धमकी देते हैं। 14 जून को सारी हदें पार कर दी गई। घर में घुसकर तोड़फोड़ किया गया। दस हजार रुपया नकद भी उठा ले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.