कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- बकरी चरने के विवाद में घायल महिला की मौत Kausambi News: मामूली बात पर हुए विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल चेतना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि पुलिस का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। चरवा थाना क्षेत्र के चरवा पश्चिम थोक निवासी चेतना देवी पत्नी राकेश कुमार का आठ अक्तूबर को पड़ोसी सुशीला देवी और उसकी पुत्री सोनाली से बकरी चरने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल चेतना को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पति की तहरीर पर 10 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 11 अक्त...