कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोपियों ने सोते वक्त आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति व पुत्र मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर वह बेटी के साथ रहती है। महिला के मुताबिक दो जुलाई की रात वे घर पर सो रही थी। इस दौरान आरोपी प्रधुम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर उसको इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसको जानलेवा धमकी दी। पति के लौटने पर बुधवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मुकद...