कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में गुरुवार को म्योहर गांव स्थित केशव देवी-शिवनंदन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अशिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मधु जैन रहीं। इस मौके पर महिलाओं के उत्पीड़न व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विधिक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। मधु जैन ने कहा कि महिलाओं का अक्सर घर से लेकर बाहर तक उत्पीड़न किया जाता है। कार्यालयों, राह चलते सफर के दौरान महिलाओं को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन हालात में महिलाएं विधिक सहायता आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहीं वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक शशि त्रिपाठी ने छात्राओं को हो रहे उत्पीड़न से बचने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि छात...