कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के निजाम का पुरवा निवासी समाजसेवी खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई ने हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक निजी संस्थान में कार्यरत हिंदू और मुस्लिम महिलाओं को उनके धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराने की पहल की है। इसके तहत मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को राजस्थान के अजमेर शरीफ स्थित दरगाह और पुष्कर की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी, जबकि हिंदू समुदाय की महिलाओं को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। समाजसेवी ने बताया की 14 नवंबर को देवीगंज से लग्जरी बसों के जरिए सभी महिलाओं को उनके निर्धारित धार्मिक स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान आने-जाने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा खर्च लाला भाई स्वयं वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान...