Kausambi News: महिलाओं के बीच चाकूबाजी, मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दंपती समेत तीन लोगों पर डंडे और चाकू से हमला किया गया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरसेना निवासी शहाना बेगम पत्नी जफीर अहमद ने बताया कि आठ अगस्त की सुबह पारिवारिक बातों को लेकर जेठानी महरुन्निशा गाली देने लगी। विरोध करने पर उसने अपनी बेटियों नेहा व हेना के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। डंडे के साथ चाकू से भी हमला किया। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसके सास-ससुर की भी पिटाई की। मामले की शिकायत उसी रोज स्थानीय चौकी एवं थाने में की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को तहरीर दी। उनके आदेश पर सोमवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.