Kausambi News: महमूदपुर मनौरी में धड़ल्ले से गैस रीफिलिंग, हादसे का इंतजार
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील के महमूदपुर मनौरी बाजार चौराहे पर घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में रीफिलिंग का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। आबादी के बीच संचालित इस अवैध कारोबार से क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके और व्यस्त बाजार में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के गैस छोटे-बड़े सिलेंडरों में भरी जा रही है। ऐसे में जरा सी चूक कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।महमूदपुर मनौरी बाजार के लोगों के अनुसार चौराहे के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। दुकानों और मकानों के बीच गैस रीफिलिंग का कार्य होने से व्यापारी और राहगीर भी दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.