कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: सिराथू कस्बा स्थित वंदना हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के सामने अस्पताल के एक कर्मचारी की पिटाई की गई। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंगामे के कारण अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों व कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी रही। सैनी थाना क्षेत्र के चकजमीन महजूबा मजरा थुलगुला निवासी 19 वर्षीय शिवबाबू पुत्र उमेश कुमार की शनिवार भोर अचानक से तबीयत बिगड़ गई। शिवबाबू के चाचा मनीष कुमार ने बताया भतीजे के मुंह से झाग निकल रही थी। स्थानीय एक अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां कुछ देर बाद शिवबाबू की हालत बिगड़ने पर उसे सुबह आठ बजे सिराथू कस्बे के वंदना अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे शिव...