कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: चायल तहसील क्षेत्र के मनौरी बाजार में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम ने श्री रामलीला कमेटी और मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूरामुफ्ती थाने के एसएसआई अर्जुन सिंह, पिपरी थाने के चायल चौकी प्रभारी लाल साहब और मनौरी 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के जेई हरेंद्र राम व सहायक प्रभाकर मौजूद रहे। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने दशहरे के दौरान निकलने वाली कलात्मक झांकियों, मेले में प्रकाश व्यवस्था की समस्या, सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: संडीला में दशहरा मेला को लेकर बैठक एसडीएम ने संबंधित विभागों...