कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के उदाथू गढ़वा गांव निवासी एक मजदूर ने बकाया मजदूरी न मिलने और धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उदाथू गढ़वा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र हीरालाल सिंह यादव का आरोप है कि उसने गौहानी गांव निवासी एक युवक के यहां मकान निर्माण कार्य में छत की कार्निस और डिजाइन का काम किया था। कार्य के एवज में उसे कुछ भुगतान मिला, लेकिन अभी भी 33,500 रुपये मजदूरी बकाया है। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद विपक्षी मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी बकाया रकम मांगने जाता है तो आरोपी गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। मजदूर ने स्वयं को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए पुलिस से न्याय दिलाने क...