Kausambi News: मंदिर में मृत मिला मोर, वन विभाग ने पोस्टमार्टम को भेजा
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर घाट स्थित एक मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर मोर पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल सिराथू वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने बताया की राष्ट्रीय पक्षी के ऊपर जंगली जानवरों ने हमला किया था जिसके बाद वह मंदिर में घुसा और उसकी घायल अवस्था में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.