कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: संदीपन घाट मंदिर में मंगलवार को स्नान करने आए श्रद्धालु संदीप विश्वकर्मा पुत्र महेश विश्वकर्मा अवाना आलमपुर थाना करारी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन दर्शन करने के दौरान सुबह सात बजे मंदिर परिसर में गिर गया था। श्रद्धालु के बहुत तलाश करने पर मोबाइल फोन स्नानार्थियों की अधिक भीड़ होने के कारण नहीं मिला। मंदिर में दर्शन करने आए उमाकांत साहू पुत्र राम लौटन साहू निवासी गौरा भरवारी को संदीपन घाट के मंदिर परिसर में मोबाइल फोन मिला तो ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए वह 112 नंबर पर काल करके इसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करके वहां पर मौजूद पीड़ित तक पहुंचकर मोबाइल फोन पुलिस की मौजूदगी में वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...