कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मुख्यालय समेत विभिन्न प्रमुख स्थलों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिश्रित दूध के दो नमूने संग्रहीत करते हुए बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। टीम द्वारा मुख्यालय मंझनपुर, ओसा, टेवां, गरौली, हिनौता मोड़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गयाl इस दौरान मिश्रित दूध के दो नमूने संग्रहित किये व खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के रख रखाव, लाइसेंस की प्रकिया, पैक्ड खाद्य पदार्थों के लेबल के संबंध में जानकारी दी गई। इतना ही नहीं आस-पास उपस्थित आम जन को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: खाद्य विभाग की टीम ने जांच के पांच नमूने लिए टीम ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के किचेन एव...