कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक युवती से सगाई के बाद दहेज की मांग की गई। मंगेतर ने मांग में सिंदूर भरने के साथ ही उसके संग दुराचार भी किया। रिश्ता टूटने पर पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंझनपुर क्षेत्र की युवती ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को उसकी सगाई फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के देवरारा गांव निवासी आलोक चौधरी से हुई थी। शादी के लिए तीन दिसंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई थी। आरोप है कि इसके पहले ही पति आलोक चौधरी, ससुर दीपक चौधरी, सास माया चौधरी, जेठ सुभाष चौधरी व देवर सचिन चौधरी दहेज में 10 लाख रुपया और बुलेट की मांग करने लगे। एक रोज मंगेतर ने मिलने के बहाने युवती को मंझनपुर बुलाया। यहां से अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने गांव ले गया। वहां...