कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 13 जुलाई की दोपहर वह धान की बेहन लगाने खेत गई थी। इस दौरान फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव का विशाल सोनकर घर पहुंचा और 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के मुताबिक, बेटी अपने साथ 48 हजार रुपये नकद व गहने भी लेकर गई है। बेटी की शादी आरोपी युवक से तय थी, जो इसी साल होनी थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...