Kausambi News: भोर में भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड नंबर पांच में बुधवार की भोर एक पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। वार्ड नंबर पांच निवासी धनराज लोधी का मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। बुधवार की भोर अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को देखकर दंग रह गए। लोगों ने बताया कि मकान की हालत पहले से ही खराब थी और इसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। मकान गिरने से सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने जर्जर मकानों को लेकर चिंता जताई। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड में ऐसे मक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.